जिला समाचार

जर्जर सांकरा-बेलरगांव मार्ग को लेकर बेलरगांव तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन…

स्वास्थ्य, शिक्षा, बाजार के लिए जरूरी मार्ग

धमतरी जिले के सांकरा-बेलरगांव-जैतपुरी मार्ग की बदहाली को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है… जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धमतरी ने बेलर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है…

सांकरा,उमरगांव,घटुला,पांवद्वार,गिधावा,गढ़डोंगरी,बेलरगांव, भुर सीडोंगरी,आमगांव,घुरावड़,जैतपुरी मार्ग की हालत जर्जर है…युवा कांग्रेस का कहना है कि इस सड़क की स्वीकृति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के बजट में हो चुकी थी और वर्तमान सरकार के बजट में भी यह प्रस्तावित है…लेकिन अब तक सिर्फ गड्ढे भरकर खानापूर्ति की जा रही है, जो 10 से 15 दिन में फिर जैसे के तैसे हो जाते हैं।

यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है…इसी सड़क से लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नगरी और धमतरी जाते हैं, छात्र सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय और ITI नगरी पहुंचते हैं। साथ ही सिहावा थाना, बेलरगांव तहसील, धान खरीदी केंद्र, घुरावड़-घटुला-गढ़डोंगरी और साप्ताहिक बाजार के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। सड़क खराब होने से हर समय बड़े हादसे का डर बना रहता है।

प्रेमांशु प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धमतरी..”क्षेत्रवासियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए 7 दिन के भीतर इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जाए…अगर ऐसा नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी…पहले भी इसी सड़क पर गड्ढों की वजह से हमारे एक युवा पुलिस जवान की मौत हो चुकी है।”

इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रेमांशु प्रजापति,जनपद सदस्य नंदिनी साहू, सरपंच रीता नेताम , युवा नेता टिकेश्वर ध्रुव, गजेंद्र नेताम , विपिन भारती, सुनील सिन्हा, रवि , आलेश्वर पटेल,मेहुल भारती के द्वारा तहसीलदार बेलरगांव को कलेक्टर, कार्यपालन अभियंता PWD धमतरी , अनुविभागीय अधिकारी नगरी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

Related Articles

Back to top button