छत्तीसगढ़

CG – व्यापारी संघ पचपेड़ी द्वारा मुख्यालय में ओपन स्कूल प्रारंभ करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा गया ज्ञापन पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर// पचपेड़ी ब्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकान्त और सदस्यों नें शुक्रवार कों बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल कों ज्ञापन सौंपा और बताया गया कि पचपेड़ी क्षेत्र में अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न कारणों जैसे आर्थिक तंगी काम के लिए पलायन और अन्य कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं।

विशेष रूप से परीक्षा में असफल होने के बाद कई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। क्षेत्र में ओपन स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी संघ ने मांग की है कि स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूल पचपेड़ी में ओपन स्कूल प्रारंभ किया जाए, ताकि गरीब, पिछड़े एवं पढ़ाई से वंचित छात्र-छात्राओं को पुनः शिक्षा से जोड़ा जा सके।

और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके इस अवसर पर व्यापारी संघ पचपेड़ी के अध्यक्ष सुरेश खटकर, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, मल्हार मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी, व्यापारी संघ सहसचिव सतानंद दिव्य, सचिव रंजीत राय एवं घनश्याम खूंटे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button