मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बेमेतरा ज़िला मुख्यालय के मुख्य समारोह में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ध्वजारोहण करेंगे

On: January 22, 2025 3:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा :26 जनवरी 2025( गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के मुख्य समारोह में विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन करेंगे

इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से मंगलवार को जारी कर दिए गए है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के बेसिक मैदान में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैगणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह ज़िला मुख्यालय के बेसिक मैदान में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस एवं नगर सेना की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी जायेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन इत्यादि विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं- कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित *आकर्षक झांकी प्रदर्शित की जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति होगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने के लिए पुलिस जवानों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी, साथ ही सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें