Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

निम्हा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल हुए शामिल।

MLA Rajesh Aggarwal participated in the cluster level school admission festival program organized in Nimha.

विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विधायक की सौजन्य से छात्र-छात्राओं को पानी बोतल कावितरण।

((नया भारत सितेश सिरदार)):–
अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड के ग्राम निम्हा में शनिवार को आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में अतिथि के रूप में विधायक राजेश अग्रवाल शामिल हुए।जहां उन्होंने माता सरस्वती के समक्ष दीप पूजन कर पुष्पित करते हुए कार्यक्रम को शुभारंभ किया है इस दौरान शिक्षक शिक्षकों के द्वारा अतिथियों को बेज लगा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। विधायक राजेश अग्रवाल ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगा मुंह मीठा कर ड्रेस और पुस्तक का वितरण कर शाला प्रवेश कराया साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित भी किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर विधायक राजेश अग्रवाल ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। कार्यक्रम के समापन में स्वामी आत्मानंद विद्यालय के कक्षा नवमी से 12वीं के छात्राओं को पानी बोतल वितरण किया।इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, परमेश्वर प्रजापति,मुकेश ठाकुर लक्ष्मण साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button