छत्तीसगढ़

Monsoon In Chhattisgarh: इस दिन दस्तक देगा मानसून! तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर,इन जिलों में येलो अलर्ट…

केरल में मानसून की एंट्री के बाद 10 दिनों बाद राज्य में मानसून की एंट्री हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर मानसून कहीं अटकता नहीं है तो 10 दिनों के अंदर राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी।

डेस्क : केरल में मानसून की एंट्री के बाद 10 दिनों बाद राज्य में मानसून की एंट्री हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर मानसून कहीं अटकता नहीं है तो 10 दिनों के अंदर राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इस हिसाब से 3 से 4 जून के बीच राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है।

छत्तीसगढ़ में मानसून के ट्रेंड को देखते हुए 10 दिनों के बाद मानसून आ जाता है। इस बार भी ऐसा होने का अनुमान है। पिछले साल 7 जून को राज्य में मानसून ने दस्तक दी थी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में जल्दी मानसून आने का मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में एक साथ पूरा मानसून सक्रिय हो जाएगा

अगले 24 घंटे कहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में रायपुर, दुर्ग, कोरिया , बिलासपुर , कोरबा में हल्की और मध्यम भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बादल छाए रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button