CG – बस्तर जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया…

25 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशियों का किया अभिनंदन
पंचायत से पार्लियामेंट तक अब भाजपा की सरकार – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
कर्मठ व परिश्रमी कार्यकर्ता भाजपा की पहचान – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
जगदलपुर। बस्तर जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहना कर उनका अभिनंदन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं, उनका स्वागत है। सभी के समवेत प्रयास व भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्मठता व परिश्रम से संगठन और मजबूत होगा व छत्तीसगढ़ देश का सबसे समृद्ध व विकसित राज्य बनेगा।
भाजपा में प्रवेश करने वाले युवाओं में कमलेश विश्वकर्मा, प्रेम शर्मा, शंकर विष्ठ, बृजेश कपूर, पराग ध्रुव, पूनम ठाकुर, रूपेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संजय सिंह, गौतम ठाकुर आदि शामिल हैं।
युवाओं के भाजपा प्रवेश के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी,कमल चंद भंज शदेव, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,रजनीश पाणिग्रही, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, सफीरा साहू, नरसिंह राव आदि मौजूद रहे।