CG – अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड क्रमांक – 38 के आंगनबाड़ी में मच्छरदानी वितरण किया गया…

मच्छरदानी वितरण
जगदलपुर। अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड के आंगनबाड़ी में दिनांक 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार समय सुबह 12:00 बजे वार्ड में स्थित गर्भवती महिलाएं एवं माताओ एवं बहनों को मच्छरदानी वितरण किया गया। जिससे 06 प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके।जैसे मलेरिया /डेंगू /जापानी बुखार /फाईलेरिया(हाथी पाव )/चिकन गुनिया एवं यलो फीवर मच्छर के काटने से बीमार होते हैं, साथ ही मच्छरदानी की उपयोग से सांप बिच्छू से भी बचा जाता है, ये जानकारी वार्डवासियों को दी गयी एवं मच्छरदानी को कैसे उपयोग किया जाए इसकी भी जानकारी दी गयी।
जिस मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में नगर मंडल पूर्व महामंत्री आरेन्द्र सिंह आर्य, नगर मंडल पश्चिम महामंत्री द्वय अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सोशल/ मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती बसंती समरथ, माणिक राम पंथ, नर्स संगीत रॉय, मितानिन लक्ष्मी नाथ, तुलसी सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति पटनायक भारती ठाकुर एवम वार्डवासी उपस्थित थे।