लोकसभा बजट सत्र में शामिल होने सांसद संतोष पांडेय दिल्ली रवाना।

कवर्धा/क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय लोकसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। सांसद के निज सहायक गजराज सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांसद संतोष पांडेय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे और सत्र की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि सत्र के बीच शनिवार, रविवार अथवा अन्य अवकाश के दिनों में सांसद पांडेय अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे।
लोकसभा सत्र के दौरान सांसद संतोष पांडेय पूर्व की भांति इस बार भी छत्तीसगढ़ एवं अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता के साथ उठाएंगे, ताकि क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।


