छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, पंडरिया और बोड़ला में नए कॉलेज भवन की मांग

कवर्धा/क्षेत्रीय सांसद Santosh Pandey जिले के विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से मुलाकात कर जिले के विकास संबंधी महत्वपूर्ण मांगें रखने के बाद अब उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Pralhad Joshi से मुलाकात कर कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला में नए शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग उठाई।

सांसद पांडेय ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में बताया कि विकासखंड मुख्यालय पंडरिया स्थित इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय वर्ष 1984 से संचालित है, जहां वर्तमान में लगभग 1000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं संचालित होती हैं। वहीं, बोड़ला स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय वर्ष 2007 से संचालित है, जहां करीब 700 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों महाविद्यालयों के भवन वर्तमान छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। भवन पुराने और जर्जर हो चुके हैं तथा कक्षाओं के संचालन के लिए पर्याप्त कमरों का अभाव है। इसके कारण विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और महाविद्यालयों का संचालन दो पालियों में करना पड़ रहा है।

सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत पंडरिया एवं बोड़ला में नए महाविद्यालय भवनों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button