छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से की मुलाकात,नक्सल मुक्त भारत पर दी बधाई

कवर्धा/राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद Santosh Pandey ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से सौजन्य भेंट कर देश के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विभिन्न समसामयिक और विकासात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सशक्त रणनीति, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व, सुरक्षा बलों की वीरता और देश की जनता के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, पुलिस बल और हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान ने इस अभियान को सफल बनाया,जिसके चलते आज देश नक्सल मुक्त भारत की ओर मजबूती से अग्रसर है।

Related Articles

Back to top button