छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय ने लालपुर खुर्द में 16 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन। पुलिया और सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा,दुल्लापुर बाजार में किया वृक्षारोपण।

कवर्धा/क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम लालपुर खुर्द में 16 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान 11 लाख रुपये की पुलिया एवं 5 लाख रुपये की सीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पुलिया और सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष फलित साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, महामंत्री महेश यादव, नवलकिशोर पांडेय,विशाल शर्मा, तिवारी साहू, रोहित भास्कर,रमेश साहू,राजकुमार यादव,सरपंच अमृता रामकुमार यादव,पूरन राजपूत,अमन पाठक, स्वारथ साहू, रूपेश तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

दुल्लापुर बाजार में..एक पेड़ मां के नाम..अभियान के तहत वृक्षारोपण

भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ..एक पेड़ मां के नाम.. अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की और कहा कि हर व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button