मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मृणाल मंडल ने धान विक्रय का सही मूल्य मिला : ऑनलाइन टोकन से आसान हुआ धान खरीदी….

On: December 6, 2025 7:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर: ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सहज बनाया है l किसान स्वयं ऑनलाइन टोकन के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर सकते हैं। समिति में पहुंचते ही उन्हें बिना किसी परेशानी के धान बेचना आसानी हुआ।

जिला बलरामपुर- रामानुजगंज के बलरामपुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र बरदर में ग्राम रामनगरकला रहने वाले किसान श्री मृणाल मंडल ने अपनी मेहनत से उपजे लगभग 166 बोरी धान का विक्रय किया। समिति में मिली बेहतर व्यवस्था, सहज प्रक्रिया और त्वरित खरीदी ने उन्हें संतुष्ट किया, मृणाल मंडल बताते हैं कि धान का सर्वाधिक मूल्य ने उनकी मेहनत को सही मूल्य दिलाया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी का प्रावधान किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

श्री मंडल ने बताया कि समय पर समिति पहुंचना और तुरंत धान की खरीदी होना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। बिना लंबी प्रतीक्षा और बिना किसी भागदौड़ और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था से धान विक्रय हो गया। उन्होंने बताया की इस बार की उपज के मिले राशि से परिवार की जरूरत, अगली फसल की तैयारी में उपयोग करेंगे। श्री मंडल ने धान खरीदी व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त भी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़/कवर्धा अज्ञात युवक की मिली लाश।

CG Crime- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान एमपी में बनी 147 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार…..

CG Crime News- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…..

बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज….

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ: 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’…

CG Road Accident: भयावह हादसा- ओरसा घाटी में घुमावदार रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,आधा दर्जनभर से अधिक मौत की आशंका, कई घायल…..