छत्तीसगढ़

CG – परीक्षा देते हुए रंगेहाथ पकड़ाया मुन्नाभाई, अपने भाई की जगह दे रहा था परीक्षा, फिर जो हुआ…. ऐसे हुआ खुलासा…..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 10वीं ओपन परीक्षा के दौरान एक युवक अपने सगे भाई की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। यह घटना जिले के नांदघाट क्षेत्र के टेमरी हाई स्कूल में सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र में नियमित जांच और निरीक्षण के दौरान प्रवेक्षक को एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ। जब उसकी पहचान की पुष्टि करने के लिए पूछताछ की गई, तो युवक घबरा गया और उसके जवाब संदिग्ध लगे। इसके बाद अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें युवक ने खुद स्वीकार कर लिया कि वह असली परीक्षार्थी नहीं है, बल्कि अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया है।

इस खुलासे के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। परीक्षा प्रभारी और अन्य अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित प्रशासन और पुलिस को दी। मामला गंभीर होने के कारण तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में थाना नांदघाट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button