छत्तीसगढ़

CG में युवक का मर्डर: दारू पार्टी बनी मौत का सबब — दोस्तों ने पेट में चाकू घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप…..

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक युवक की उसके ही साथियों ने हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उसकी पेट में चाकू घोंप दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

नैला चौकी उप थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नही बल्कि उसके साथियों ने ही की है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और फिर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले कुछ संदिग्धों को पकड़ा है।

चाकू लगते ही बाहर आ गई आंतें

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रोशन सूर्यवंशी के रूप में की गई है, जो कि शनिवार रात 10 से 11 बजे के बीच अन्य साथियों के साथ तालाब के पास बैठकर शराब पी रहा था, तभी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक युवक ने रोशन के पेट में चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि पेट से आंतें बाहर आ गई।

संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस

वहीं जब रोशन के घर वालों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और रोशन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button