छत्तीसगढ़

CG – भाजपा नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला, शिकायत की तो मिली हत्या की धमकी, बदमाशों पर FIR…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंह देव पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने सरेराह उनसे लूटपाट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 119(1) और 324(2) BNS के तहत अपराध तो दर्ज कर लिया है।

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:00 बजे अभिरत सिंह देव अपने मित्र देव दुबे के साथ महामाया चौक जा रहे थे। समलाया मंदिर के पास पहुंचते ही गोलू पठान, राज बंगला और उनके 4 अन्य साथियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। कॉलर पकड़कर गंदी गालियां दी गईं और जेब से जबरन 2500 रुपये निकाल लिए गए। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें थप्पड़ों और लात-घूंसों से बेदम पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनका चश्मा टूटकर सड़क पर गिर गया। बीच-बचाव के बाद जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में जाने पर चाकू से गोदने की खुली चुनौती दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button