Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

नाबार्ड उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी रही मुख्य अतिथि…

देहरादून : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा उपस्थित रहीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए नारी शक्ति की प्रगति से ही विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सकती है । ग्रामीण उधमिता व महिला स्वरोजगार के कार्यक्रम को नाबार्ड द्वारा 1992 से निरन्तर संचालित किया जा रहा है स्वयं सहायता समूह की अवधारणा महिला विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है । वर्तमान में लगभग 1.44 करोड़ स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं जिससे लगभग 18 करोड़ परिवार जुड़े हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा नाबार्ड अपनी विभिन्न योजनाओं यथा सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम, आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम एवं आदिवासी विकास परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण में निरंतर योगदान दे रहा है और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपनी पृष्ठभूमि के बारे में बताया की उनके परिवार में भी महिलाओं का समाजिक उत्थान व सामाजिक सरोकारों से सदैव वास्ता रहा है जिसके कारण उन्हें भी प्रेरणा मिली उत्तराखण्ड में भी समय के साथ महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक विकास हो रहा है। जिसमें अभी भी बहुत कार्य करने की आवश्यकता है

खण्डूडी ने बताया की महिलाओं का आर्थिक विकास सुनिश्चित किए बिना उनका समग्र विकास नहीं हो सकता एवं इस क्षेत्र में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भविष्य में भी खण्डूडी द्वारा नाबार्ड से महिलाओं के हित में निरंतर प्रयासरत रहने एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करने में प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली एवं दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरने वाली महिलाओं को सम्मानित किया एवं समृतिचिह्न प्रदान किया, साथ ही साथ मुख्य अतिथि ने नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उत्पादक संगठनों के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

विभिन्न स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया जिसमें मुख्य रूप से रिंगाल, हथकरघा, अचार, मसाले आदि उत्पाद शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने महिलाओं के साथ वार्तालाप कर उत्पादों की जानकारी ली और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन पंकज कुमार यादव, महाप्रबंधक, नाबार्ड नीलकमल कुमार उप महाप्रबंधक सहित अनेक गणमान्य लोग व मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button