छत्तीसगढ़

CG – ग्राम नालाझर में धुमधाम के साथ मनाया गया नयाखानी और गायता पटेल पुजारी जोहारनी पर्व…

ग्राम नालाझर में धुमधाम के साथ मनाया गया नयाखानी और गायता पटेल पुजारी जोहारनी पर्व

फरसगांव/माकड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों नुआखाई पुनांग पण्डुम (नयाखानी पर्व)और गायता पटेल जोहारनी बहुत ही धुमधाम के साथ मनाया गया इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बरक‌ई के आश्रित ग्राम नालाझर के पटेल मरकाम परिवार ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया इस दौरान परिवार के सभी लोग अपने पेन स्थल में पहुंच कर बूढ़ाल पेन का सेवा अर्जी कर नया धान बीज का अर्पण किया गया। दीपक, धूप जलाकर पुष्प, नारियल चढ़ाकर किया। इसके बाद नई धान की बाली अर्पित करते पूरे परिवार के सुख शांति खुशहाली की कामना की। समाज के महिलाओं बच्चों ने भी पूजन किया।वहीं पेन पुरखा स्थल पर छोटे छोटे बच्चों का खिलौना जैसे नंदिया बैल, बर्तन अन्य खिलौने का भी सेवा अर्जी किया गया।

जिसमें ग्राम नालाझर के स्थानीय निवासी मोहनसिंह मरकाम
के द्वारा बताया गया कि मरकाम प्रमुखों ने बताया कि हम कई पीढ़ी से यह पुनांग पंडुम मनाते आ रहे हैं जो अपने रीति रिवाज, परंपरा, संस्कृति, गांव की खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना के लिए सेवा अर्जी करते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा लखीराम मरकाम (मां शितला माता पुजारी), रामप्रसाद मरकाम, घासुराम मरकाम, हरिशंकर मरकाम, सोहन मरकाम, मोहन सिंह मरकाम, सत्या मरकाम, आकाश मरकाम, रोशन मरकाम, रिंकु मरकाम सहित ग्राम के पुजारी पटेल गायता एवं आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button