CG – धान खरीदी को लेकर जरूरी खबर : इस तारीख को होंगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 160 लाख मीट्रिक का खरीदी की संभावना…..

रायपुर। समर्थन मूल्य पर किसानों का धान ख़रीदने के लिए सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इस बार 160 लाख मीट्रिक टन ख़रीदी की संभावना बन रही है। इसके लिए पहले कैबिनेट की बैठक में धान उपार्जन नीति को मंजूरी मिलेगी। एग्रीस्टेक, एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों का पंजीयन भी शुरू हो गया है। पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर धान खरीदी की जाएगी।
धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये का भुगतान किया जाएगा। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी सीकर करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति बनकर तैयार है। नीति के प्रारूप को इसी महीने दीपावली के पहले होने वाली कैबिनेट मीटिंग में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद पालिसी लागू कर दी जायेगी। चर्चा है कि इस बार धान ख़रीदने वाली सोसाइटियों और मिलिंग करने वाले मिलरों को सरकार कुछ राहत दे सकती है।
इस बार धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन मिलेगा। टोकन मिलने के बाद तय तारीख पर किसान आसानी से धान बेच पाएंगे। टोकन बांटने के लिए तुहर एप की व्यवस्था की गई है। धान बेचने के लिए पहला अवसर छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा।