छत्तीसगढ़

CG – हिंदू समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिए नीलम मिश्रा, अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण समाज (महिला प्रकोष्ठ) सम्मानित…

हिंदू समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिए नीलम मिश्रा, अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण समाज (महिला प्रकोष्ठ) सम्मानित

जगदलपुर। सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ (छ.ग.प्रांत सामाजिक लोकतंत्र) के द्वारा 31 अगस्त 2025, रविवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, टाउन हॉल जगदलपुर में आयोजित सर्व समाज अध्यक्ष सम्मान एवं बस्तर कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर नगर पालिका निगम के महापौर संजय पांडे तथा विशिष्ट अतिथि राजाराम तोड़ेम तथा सर्व समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर संजीव वशिष्ट के कर कमलों से बस्तर जिला,जगदलपुर में हिंदू समाज को संगठित करने तथा हिंदू समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम मिश्रा को सम्मानित किया गया। नीलम मिश्रा को सम्मानित किए जाने पर सर्व ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती बुला चक्रवर्ती, पुष्पा शर्मा , अंजली मिश्रा, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, संजना शर्मा, आशा शर्मा, नीलिमा पाठक, सुश्री स्मृता दुबे, श्रीमती विभा पांडेय, किरण साठे, पूनम त्रिपाठी, मिनाक्षी जोशी,* आदि पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button