CG – मस्तूरी में नए SDM बजरंग वर्मा ने सोमवार कों संभाला कार्यभार पूर्व में भी यही दे चुके हैं सेवा पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//अनुभाग में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नए एसडीएम बजरंग वर्मा ने सोमवार, 5 अक्टूबर को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान एसडीएम शिव कुमार कंवर के तबादले के बाद यह नियुक्ति की गई है।
सोमवार को मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में बजरंग वर्मा ने पदभार संभालते ही तेज काम करना शुरू कर दिया प्रत्तेक अधिकारी शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण कर क्षेत्र में लोंगो का सेवा औऱ शांति चाहते हैं।
गौरतलब है कि नए एसडीएम के कार्यभार संभालते ही पहले ही दिन बहंतरा ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिलाएं पंचों के खिलाफ शिकायत लेकर उनके पास पहुंची थीं। नए एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया।
कार्यभार संभालने के बाद बजरंग वर्मा की लोंग तारीफ ही कर रहें हैं चूकि वो पहले भी यहाँ सेवा दे चुके हैं इसलिए ग्रामीण उनके कार्य करने के तरीके से वाकिफ हैं उनकी पहली प्राथमिकता मस्तूरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और जनसमस्याओं के समाधान होंगी।
नए एसडीएम के आने से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

