CG – शिक्षा का नया सत्र प्रारंभ : स्कूलों में पढ़ाई धीरे-धीरे अपनी रफ्तार ले रही, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में इस सत्र में एसएमडीसी की दूसरी बैठक रखी गई…

नया सत्र – योजना बनी
तोकापाल। शिक्षा का नया सत्र प्रारंभ हो गया है स्कूलों में पढ़ाई धीरे-धीरे अपनी रफ्तार ले रही है। इसे व्यवस्थित करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में इस सत्र में एसएमडीसी की दूसरी बैठक रखी गई। इस बैठक में एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद अध्यक्ष एवं एसएमडीसी सदस्य श्रीमती रामवती भंडारी, सदस्य एवं सरपंच एरंडवाल विश्वनाथ बघेल, सदस्य चंद्रकांत भंडारी, सदस्य संदीप सिंह ठाकुर, सदस्य वंदना ध्रुव ,प्राचार्य एवं सचिव विधु शेखर झा ,उप प्राचार्य इरम रहीम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में लगभग 50 सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में प्रमुख रूप से यह निर्णय लिया गया कि पिछले सत्र में पालकों की मांग के आधार पर संस्था में कैंटीन रखी गई थी इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। पहली से आठवीं तक के बच्चे मध्यान भोजन करेंगे शेष बच्चे अपने साथ टिफिन लाएंगे। मध्यान भोजन के समय बाहर का गेट बंद रखा जाएगा। कोई बच्चे बाहर न जाएं इसकी निगरानी संस्था करेगी। शाला खुलने के 15 मिनट पहले सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति देंगे। बच्चों के सुरक्षित जाने के बाद ही शिक्षक प्रस्थान करेंगे। फर्नीचर एवं रिक्त शिक्षक और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए एसएमडीसी फर्नीचर की व्यवस्था करने का प्रयास करेगी। बच्चों को कक्षा में रोटेशन से बिठाने की व्यवस्था हो। बच्चों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाए और शिक्षक कॉपी चेक करें।
बैठक के पश्चात सभी सदस्य एवं अभिभावक तथा प्राचार्य ने सभी कक्षा का भ्रमण किया। पढ़ाई के स्तर संतोषजनक पाया गया पाठ्यक्रम भी सही चल रहा है। सभी ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे जिसके जवाब विद्यार्थियों ने दिए जिसे देखकर सभी लोगों ने विद्यार्थियों के स्तर और शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।
इस बैठक में संस्था की ओर से स्नेहा श्रीवास्तव, स्वाति लवंग, राजीव सिंह, अर्पणा सिंह, सरिता यादव, सोनाक्षी मजूमदार ,श्रीदेवी सिंह, नीलम भास्कर, लता जोशी, प्रीति साइमन ,काजल यादव ,पंकज प्रभाकर मूर्ति ,नम्रता नाग, नीता शुक्ला, रूमा निकहत , ज्योत्सना कश्यप, तनय घोष, मानसी बघेल, महेश सोनी, लेसिना देवांगन ,जयदेव बघेल की प्रमुख भूमिका थी। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मध्यान भोजन भी ग्रहण किया।