छत्तीसगढ़

नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया का सरगुजा प्रथम आगमन पर लखनपुर मंत्री निवास में किया गया भव्य स्वागत।



((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योग़राज टिकरिया का सरगुजा में प्रथम आगमन 22 सितंबर दिन सोमवार को था, लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में लखनपुर मंत्री निवास के पास फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत वंदन आतिशबाजी ढोल नगाड़े के साथ किया गया,इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल के सुपुत्र राहुल अग्रवाल भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, महेश्वर राजवाड़े, सचिन बारी(बंटी), घरभरन राजवाड़े, कृष्ण राजवाड़े, अनिल राजवाड़े, लालजीत, संतोष, गोलू, प्रदीप गुप्ता, शिवराज सिंह, आकाश राजवाड़े, अवधेश यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button