CG – मल्हार में एनएसएस का एक दिवसीय महिला एवं बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//राष्ट्रीय सेवा योजना, बद्री प्रसाद देवांगन मध्यंगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में एक दिवसीय महिला एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, नूतन चौक बिलासपुर से दिलेश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला और बाल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
अपने उद्बोधन में साहू ने बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, मोबाइल ऐप्स से सावधानी व बचाव, तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सहायता लेने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार ने सुरक्षा के लिए विभिन्न कानून बनाए हैं, सतर्क और सावधान रहकर हम सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने अपराधों से बचाव हेतु संबंधित धाराओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बीच-बीच में जिज्ञासावश प्रश्न पूछे, जिनका अतिथि द्वारा सरलता से उत्तर दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक गोकुल प्रसाद पाटले, रामलाल कैवर्त, शुभम जोगी, कमलेश कुमार, सावित्री वर्मा, मोनिका वर्मा, संतोषी कैवर्त, मुकेश कुमार देवांगन सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अतिथि दिलेश्वर साहू का स्वागत पुष्पगुच्छ, श्रीफल, रुमाल और पेन भेंट कर गोकुल प्रसाद पाटले द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम डॉ. मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. कांति अंचल (पूर्व जिला संगठक) और शीतेश जैन (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




