अन्य ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस पर भटगांव थाने में आरक्षक सुरेन्द्र सिंह को सी.सी.टी.एन.एस कार्य के क्षेत्र में मिला सम्मान।



((नयाभारत सितेश सिरदार)):–
15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीसीटीएन कार्य में लगन मेहनत एवं निष्ठा से कार्य करने में भटगांव थाने में आरक्षक सुरेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट कार्य एवं विभागीय लक्ष्यों को समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, सुरेन्द्र सिंह सीसीटीएन कार्य में लगन मेहनत एवं निष्ठा से कार्य किए इस बीच स्वतंत्रता दिवस सम्मान के लिए उनका प्रस्ताव भेजा था। 15 अगस्त 2026 को आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व सूरजपुर एसपी योगेश कुमार पटेल के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,यह सम्मान विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सुरेन्द्र सिंह के सम्मानित होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button