Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी। राज्य शासन ने घोषणा के अनुरूप भवन निर्माण के लिए 311.29 लाख रुपये (3 करोड़ 11 लाख 29 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। नवीन सर्किट हाउस के निर्माण के लिए रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिह्नित कर आरक्षित किया गया है। लोकनिर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के प्रयास से राशि स्वीकृति हुई।

कार्यपालन अभियंता श्री जी आर जांगड़े ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। भवन में वीआईपी सूट के साथ अतिथियों के लिए अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था रहेगी। भवन की रूपरेखा में भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है।

प्रस्तावित भवन में ड्राइंग रूम, प्रतीक्षालय, रसोईघर, भोजन कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर में वीआईपी और सामान्य वाहनों के लिए पृथक पार्किंग, उद्यान एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वाहनों के सुगम आवागमन के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार भी प्रस्तावित हैं।

नवीन सर्किट हाउस के निर्माण से जिला मुख्यालय में शासकीय अतिथि गृह की सुविधाओं का विस्तार होगा। जिले के प्रवास पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को ठहरने के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
प्रशासकीय स्वीकृति और स्थल चिह्नांकन के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विभागीय प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य की आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button