छत्तीसगढ़

हाईवे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का जायजा पीड़ित बनकर की शिकायत, मौके पर पहुंची टीम की कार्यप्रणाली और उपकरणों का किया निरीक्षण।

रायपुर/उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री Vijay Sharma ने रायपुर से कवर्धा जाते समय बेमेतरा के पास हाईवे पर रुककर नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण किया। उन्होंने सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और रिस्पॉन्स टाइम परखने के लिए स्वयं डायल-112 पर कॉल कर मारपीट एवं सड़क दुर्घटना का पीड़ित बनकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज कराने के बाद उप मुख्यमंत्री पास के एक ढाबे के समीप रुककर पुलिस वाहन के पहुंचने का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय के भीतर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उन्होंने वाहन में उपलब्ध सभी तकनीकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने वाहन में लगे संचार तंत्र, रिस्पॉन्स सिस्टम, लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्यप्रणाली, हेल्पलाइन सहायता प्रक्रिया एवं आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था का भी परीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डायल-112 सेवा आम नागरिकों के लिए अधिक प्रभावी, भरोसेमंद और त्वरित बनाई जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिल सके।

उल्लेखनीय है कि गत 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में 400 नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। नई तकनीक से लैस ये वाहन प्रदेश में पुलिस सहायता,एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवा तथा महिला हेल्पलाइन जैसी सेवाओं को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button