उत्तराखंड जनसंपर्कउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर थराली नगर की सुरक्षा के लिए पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग अभियान शुरू: 1280 मीटर नदी तट का चैनलाइजेशन जारी….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर थराली नगर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चमोली जिला प्रशासन ने पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत 1280 मीटर नदी तट पर ड्रेजिंग कर नदी को चैनलाइज किया जा रहा है, जिससे थराली नगर को बाढ़ से सुरक्षित किया जा सके।

बीते वर्ष 2024 में भारी वर्षा और बादल फटने से पिंडर नदी में बड़े पैमाने पर मलबा जमा हो गया था, जिससे सरस्वती विद्या मंदिर, मुख्य बाजार और रामलीला ग्राउंड को जलस्तर बढ़ने के कारण खतरा उत्पन्न हो गया था। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब थराली में पिंडर नदी पर युद्धस्तर पर चैनलाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सीएम धामी के निर्देशों के तहत तेजी से नदी तटों से मलबा हटाया जा रहा है और उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, जिससे थराली नगरवासियों को किसी भी आपदा से बचाया जा सके। थराली के नागरिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन के इस त्वरित निर्णय की सराहना की है। यह कार्य न केवल नगर की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान को भी रोकेगा।

रिवर ड्रेजिंग से क्या होगा फायदा?

नदी के जलस्तर को नियंत्रित किया जाएगा, जिससे बाढ़ का खतरा कम होगा।

मलबा हटाकर नदी को चैनलाइज किया जाएगा, जिससे थराली नगर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button