भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज का सतसंग एवं नामदान 7 सितंबर को राजस्थान के जालौर में होगा…

भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज का सतसंग एवं नामदान 7 सितंबर को राजस्थान के जालौर में होगा
अपनी सुविधानुसार आप कार्यक्रम में पधार कर पूज्य बाबाजी से परमात्मा को पाने का रास्ता ले लीजिए
राजस्थान। जालौर भारत जैसे धर्मपरायण देश में हर महीने पूर्णिमा, अमावस्या, तीज-त्यौहार आते हैं, मनुष्य को यह बतलाने के लिए कि चेतो! तुम्हारे जीने का समय खत्म होता जा रहा है और खर्च करने के लिए जो श्वासें मिली हैं, उनके खत्म होते ही शरीर धड़ाम से गिर जाएगा। सारा धन-दौलत, पूरा परिवार सब यहीं छूट जाएगा और जीवन में किए हुए कमों की सजा मिल जाएगी। परंतु सन्त और सतसंग न मिलने से मनुष्य लाभ नहीं उठा पाता है। अच्छे बुरे की जानकारी नहीं होने से मनुष्य बुरे कर्म करता चला जा रहा है और अपने अंतःकरण को मैला कर रहा है। जिसके कारण देवी-देवता व परमात्मा से कुछ पाने के लिए वह जो भी तीरथ, व्रत, पूजा-पाठ करता है उसका फल नहीं मिल पाता। इसलिए मनुष्य को तमाम मानसिक और शारीरिक तकलीफें मिल रही हैं।
जब दुनिया बनाने वाला ही मिल जायेगा, तो दुनिया की सभी वस्तुएं सहज सुलभ हो जायेंगी
खान-पान, नशाखोरी व चरित्र पतन के साथ नास्तिकता बढती जा रही है। जिससे घर-घर में लड़ाई, झगड़ा, बीमारी, टेंशन, दुःख व अन्य तकलीफों से इन्सान घिरता चला जा रहा है। प्राकृतिक आपदा और विश्व युद्ध की संभावना बढ़ती जा रही है। इन्हीं सब बातों को समझाने, अंतःकरण से बुरे कर्मों को साफ करने का रास्ता बताने के लिए बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकान्त जी महाराज हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम करते हुए भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर जालौर में सतसंग, नामदान देने के लिए पधार रहे हैं।
वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज अपने दिव्य अलौकिक सतसंग में ऐसा सरल उपाय बताएंगे कि जिससे सुख-शान्ति मिले और नामदान लेकर ध्यान-भजन करने से इसी मनुष्य शरीर रूपी मंदिर में देवी-देवता व समर्थ प्रभु का दर्शन भी हो जाय। जब दुनिया बनाने वाला ही मिल जायेगा तो दुनिया की सभी वस्तुएं सहज सुलभ हो जायेंगी।
अतः आप सभी जाति-मजहब के मानने वालों से गुजारिश है कि अपनी सुविधानुसार कार्यक्रम में पधार कर वक्त के गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज द्वारा सतसंग सुनिए, परमात्मा को पाने का रास्ता, पांच नामों का नामदान लीजिए और लोक परलोक सुधार कर अपना मानव जीवन सफल बना लीजिए। विदित हो कि यह पूर्णतः निः शुल्क व अराजनैतिक कार्यक्रम है।
कार्यक्रम का स्थान और समय
समय – 7 सितम्बर 2025, रविवार सुबह 11 बजे से
स्थान – बाबा उमाकान्त जी महाराज आश्रम, जालौर-आहोर मेन रोड, गांव- बिछावाडी, जिला- जालौर, राजस्थान।
संपर्क – 8769250090, 9667403931, 7875335000, 9001595408, 6350064840, 9828071754, 9414566427