CG – पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बीजापुर भाजपा कार्यालय, अटल सदन में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रहे जनप्रिय नेता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए…

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आज बीजापुर भाजपा कार्यालय,अटल सदन में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रहे जनप्रिय नेता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए।
बीजापुर। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा , ने उपस्थितजनों को संबोधित कर महारानी अहिल्याबाई होलकर जी के सुशासन एवं जीवनी पर अपने विचार साझा किये।
एक ऐसी नारी शक्ति जिन्होंने मातृत्व, नेतृत्व और धर्मसत्ता तीनों का संतुलन साधकर भारतीय इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार , जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा , नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लेया, सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।