मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

भालू के हमले से एक की मौत दो घायल जंगल में लकड़ी इकठ्ठा करने गया था ग्रामीण पढ़े पूरी ख़बर

On: January 21, 2025 12:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू ने एक व्यक्ति और उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई. उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दर्रो (45) और अज्जू कुरेती (22) पर हमला किया, जब वे जैलनकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे.

उन्होंने बताया कि दर्रो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेती गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान एक वन अधिकारी पर भी भालू ने हमला किया.

जब वनकर्मी और स्थानीय लोग दर्रो के शव को हटा रहे थे, तो जानवर ने फिर से हमला कर दिया, जिससे दर्रो के पिता शंकर दर्रो की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमले में वन रक्षक नारायण यादव के हाथ में भी चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया.

गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों को तैनात किया गया है तथा ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें