मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – सरकारी नौकरी का खुला पिटारा : वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, इतने पदों पर होगी जवानों की भर्ती…..

On: March 3, 2025 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में जवानों की भर्ती का बड़ा ऐलान किया है। बस्तर में बस्तर फाइटर्स के 3200 पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाएगी। दरअसल, छ्त्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आज राज्य का 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। जिसमें बस्तर के लिए स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा और रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था के लिए विभिन्न घोषणाएं की हैं।

बस्तर फाइटर्स की 3200 पदों पर होगी भर्ती

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साल 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की समयसीमा तय की है। वहीं, माओवादियों के खात्मे के लिए पहले बस्तर फाइटर फोर्स का गठन किया गया था। जिसका फायदा बस्तर में मिल रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिला और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सफलताएं भी मिलीं।

इसी को देखते हुए अब फिर से बस्तर फाइटर्स के 3200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। जिसमें बस्तर संभाग के सातों जिलों में यह भर्ती होगी। जिससे साल 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने फायदा मिलेगा।

सुरक्षा और पर्यटनः नई योजनाएँ
– NSG की तर्ज पर “स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप” (SOG) यह एक खास पुलिस टीम होगी, जो खतरनाक अपराधियों से निपटेगी।

– -अब राज्य में “राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF)” का गठन होगा, जो CISF की तर्ज पर काम करेगा। इससे राज्य में उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा मजबूत होगी।

– छत्तीसगढ़ का पहला “आइकॉनिक टूरिज्म डेस्टिनेशन” रही है, जहाँ जंगल, पानी और वाइल्डलाइफ का मज़ा मिलेगा! सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च करके नया पर्यटन स्थल बनाने जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर जाना ज़मीनी अनुभव….

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा शुरू….