CG – विधानसभा में विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, इस दिन होगी चर्चा……

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए घोषणा की कि इस पर सदन में 17 जुलाई, सत्र के अंतिम दिन चर्चा कराई जाएगी।
राज्य गठन के बाद विधानसभा में यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले भी नौ बार सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जा चुके हैं, लेकिन हर बार संबंधित सरकारें सदन में बहुमत साबित करने में सफल रही हैं।
संसदीय परंपरा के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य केवल सरकार को गिराना नहीं होता, बल्कि विपक्ष को सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने का अवसर मिलता है। चर्चा के बाद सदन में मतदान कराया जाएगा। यदि सरकार के पक्ष में बहुमत रहता है तो प्रस्ताव स्वतः निरस्त हो जाएगा।



