मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ: किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

On: November 15, 2025 5:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर:

भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

धान खरीदी व्यवस्था को तकनीक-सक्षम बनाते हुए सरकार ने इस वर्ष तुँहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप, और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम लागू किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर हमारी प्राथमिकता किसानों को सुविधा, सम्मानजनक खरीदी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का अटूट विश्वास ही छत्तीसगढ़ की प्रगति की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। आज शुरू हो रही धान खरीदी उनके परिश्रम को सम्मान देने का अवसर है।

धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही प्रदेशभर में किसानों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया और मजबूत तकनीकी व्यवस्था से इस बार की खरीदी और अधिक सहज और व्यवस्थित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – सांदीपनी एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन इन अतिथियों नें आयोजन कों बनाया स्पेशल पढ़े पूरी ख़बर

CG – पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

CG – विकासखंड सरायपाली के इन शिक्षकों को मिला “मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण”पुरस्कार जानें पढ़े पूरी ख़बर

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…