अन्य ख़बरें

जमीन माफिया की दबंगई, पटवारी को दफ्तर में घुसकर बेरहमी से पीटा, आक्रोशित पटवारी संघ ने कलेक्टर-SSP को सौंपा ज्ञापन।


*(सरगुजा अंबिकापुर।)):– सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंठी में सरकारी काम कर रहे पटवारी के साथ मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन माफिया जीतेंद्र कुजूर ने पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी प्रकाश मंडल की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद से जिले के पटवारियों में भारी आक्रोश है।
“””””क्या है पूरा मामला?””””””
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतेंद्र कुजूर पटवारी प्रकाश मंडल के पास पहुंचा और उनसे राजस्व निरीक्षक का मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब पटवारी ने नंबर देने में असमर्थता जताई तो आरोपी तैश में आ गया। गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने कार्यालय के भीतर ही पटवारी प्रकाश मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की।
“”””””*पटवारी संघ का फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग*******”
इस घटना की खबर मिलते ही पटवारी संघ लामबंद हो गया है। पटवारी संघ के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों पटवारियों ने कलेक्टर अजीत वसंत और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं और ऐसे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। संघ ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। शहर में आरोपी का जुलूस निकाला जाए, ताकि कानून का खौफ कायम हो।
“”””””पुलिस की कार्रवाई””””””
मामले की गंभीरता को देखते हुए दरिमा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने पीड़ित पटवारी की शिकायत पर आरोपी जीतेंद्र कुजूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शासकीय सेवक के साथ उसके दफ्तर में घुसकर इस तरह की मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष, पटवारी संघ।
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button