अन्य ख़बरें
ग्राम बेलखरिखा में भाजपा द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती, बड़ी संख्या में रहे लोग।
BJP celebrated the birth anniversary of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar in village Belkharikha, large number of people attended
लखनपुर सितेश सिरदार:-
ग्राम पंचायत बेलखरीखा में आज14 अप्रैल दिन सोमवार को मंडल स्तरीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का जयंती मनाया गया,कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव महामंत्री विक्रम सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल राजवाड़े ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय सोनी पारस राजवाड़े,देव कुमार,संजय गुप्ता, किसान मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया सोनी जनपद सदस्य भज्जुसिंह, श्याम लाल यादव, देवनारायन सारथी, संदीप एक्का, गोविंद राजवाड़े, सुभाष राठिया, दिवस कुमार,रुपेश एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।