नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों से जनगणना की प्रक्रिया महत्व और भूमिका के बारे में लोगों को किया गया जागरूक।

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
जनगणना 2027 के सफल क्रिया वन के लिए प्रशासन के द्वारा व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक एलईडी वन और लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जनगणना की प्रक्रिया महत्व और उनके भूमिका के बारे में जागरूक किया जा रहा है इसी तारतमय में जनगणना 2027 के तहत लखनपुर नगर पंचायत के प्रतीक्षा बस स्टैंड और गुदरी चौक हनुमान चबूतरा के पास नुक्कड़ नाटक एलईडी वैन प्रदर्शन लोकगीत और पंपलेट वितरण के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए इसके महत्व के बारे जानकारी साझा की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू मंत्री प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी जनगणना के कार्यरत सुपरवाइजर प्रगढ़क नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूदरहे।


