Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

धमतरी में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी भावना पांडेय ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा..!

धमतरी। नवरात्रि गरबा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, झांकी और रावण दहन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने एकलव्य मैदान स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के प्रमुख गरबा स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और झांकी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर…

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों और चाकू लेकर घूमने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर, नगर निगम के उप आयुक्त प्रवीण सार्वा, स्वास्थ्य अधिकारी शशांक मिश्रा, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत सहित पुलिस और नगर निगम की टीम मौजूद रही।

धमतरी पुलिस की अपील…

पुलिस ने नागरिकों से धार्मिक आयोजनों को शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button