CG -कब्र खोदकर निकाल रहे 8 लोगों के शव, मौके पर पुलिस और FSL की टीम मौजमद, सभी ने पी थी ये शराब, गांव में दहशत का माहौल…..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच के लिए कसडोल थाने का घेराव भी किया था। ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस और राजस्व अफसरों की मौजूदगी में शव को कब्र से खोदकर निकाला जा रहा है।
कब्र से शव निकलाने के दौरान पुलिस व FSL की टीम मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी है। बता दें, ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की थी। जब पुलिस ने ग्रामीणों की बात पर ध्यान नहीं दिया तब गुस्साए ग्रामीणों ने कसडोल थाने का घेराव कर दिया था।
पढ़िए क्या है मामला?
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खर्वे गांव में जहरीली शराब से 3 दिन में 8 ग्रामीणों की मौत से दहशत है। मंगलवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीण कसडोल थाना पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर उनकी जान लेने का गंभीर आरोप लगाया था।
ग्रामीणों ने दावा किया था, गांव में शराब सेवन के बाद अब तक 3 दिन में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मृतकों ने जिस शराब का सेवन किया था, वह जहरीली थी। शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कसडोल थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की है।


