02 नाबालिक सहित 04 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र में चोरी करने का वीडियो हुआ था वायरल,देखे पूरी जानकारी…..

नयाभारत कोरबा जिले के बाँकीमोंगरा क्षेत्र अपराधियों की पहली पसंद बन सी गई है,बीते कुछ महीनों से आम जनमानस दहशत में है कभी डकैती,कभी सराह रोक कर लूटना तो कभी घर में घुस कर चोरी कर लेना,आखिर इनके हौसले इतने बुलंद कैसे।
बाँकीमोंगरा साई मोहल्ला निवासी हीरालाल साहू ने कुछ दिनों पहले घर पे चोरी होने की लिखित शिकायत बाँकीमोंगरा थाना में दर्ज कराई थी जिसपर बाॅंकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 331(4), 305(ए) B.N.S पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी।
ज्ञात हो कि बीते बुधवार को
बाँकीमोंगरा secl कॉलोनी में चोरी करने घुसे 06 लोगों के गिरोह का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ,दरवाजा तोड़ता वीडियो सोशल मीडिया में लोगों ने देखा,जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोरों के गिरोह द्वारा कैसे एक क्वाटर के दरवाजे के कुंडी को बड़े सरिया के सहारे से तोड़ कर अंदर घुस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जो घटना बाँकीमोंगरा के साई मोहल्ले की थी,जिससे कि मोहल्ले सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटना की जाँच बाँकीमोंगरा पुलिस ने शुरू की बाँकीमोंगरा, गजरा,सुमेधा सहित जमनीपाली तक के सीसीटीवी के ढेरों फुटेज को खंगाला गया,तब जा के पुलिस को चोरों की जानकारी मिली जिसे कोरबा के तुलसी नगर और राताखार में रहने की बात सामने आई।जानकारी मिलते ही पुलिस उनके घर तक पहुंच गई और 1-1 करके चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया जिसमें
01 आरोपी रोहित चौहान पिता नंद कुमार चौहान 18 वर्ष पता तुलसी नगर कोरबा निवासी
02 आरोपी रोशन गुप्ता पिता मनोज गुप्ता पता तुलसी नगर कोरबा निवासी है
अन्य 02 आरोपी नाबालिक है और बचे 02 आरोपी घटना के 02 दिनों बाद सिविल लाइन पुलिस ने अन्य मामले में जेल दाखिल कराया है। 04 आरोपियों पर अपराध क्रमांक 23/26 – धारा 331(4), 305(ए) B.N.S पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई,जिसके बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

02 जोड़ा कान की बाली, नगद रकम 460 रुपए, 1 सब्बल, 01 बाइक व अन्य 01 बाइक जो अभी सिविल लाइन थाना में अन्य अपराध में जप्त है,जप्त किए गए बाइक की नंबर भी फर्जी बताया गया और बाइक भी चोरी की जानकारी मिली है जिसकी शिकायतए जांजगीर चांपा में दर्ज है।

चोरी की वायरल वीडियो को अपराधियों ने भी सोशल मीडिया में देखा
चोरी का वीडियो सोशल में इतनी तेजी से वायरल हुआ कि अपराधियों तक भी पहुँच गया,आरोपी रोशन कुमार ने बताया कि उसने भी वो वीडियो देखा है और बहुत ज्यादा व्यूज़ गया है।
नाबालिको का मनोबल,अपराधों के लिए बढ़ता जा रहा है
विगत कई समय से हो रहे अपराधों में देखा जा रहा है कि लगभग हर घटना में 1-2 नाबालिक शामिल रहते है,जिन्हें सजा के बतौर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाता है।शायद यही कारण है कि नाबालिको का घटनाओं में रुझान बढ़ता जा रहा है।
बेरोजगारी और नशा भी मुख्य कारण
दिनों दिन बढ़ रहे अपराध में ये भी देखा जाता है कि अपराधी नशा के आदि रहते है, जिन्हें नशा करने के लिए प्राप्त मात्रा में पैसे नहीं होने पर पैसे के लिए अपराधिक कदम उठाते है,काम ना होने के कारण पैसे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते है।
पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल?
बाँकीमोंगरा क्षेत्र में बीते दिनों से लगातार हो रहे अपराधों से एक बात ये भी सोचनीय है कि पुलिस की रात्रि पैट्रोलिंग कितनी और कहा तक और कैसी होती है? ये भी एक कारण है जिसके कारण क्षेत्र अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है, शायद कमजोर गस्त के कारण भी अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है।



