अन्य ख़बरें

डबरी में डुबने से नाबालिग लडके की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

A minor boy died after drowning in a pond, police registered a case and started investigation.


नयाभारत सितेश सिरदार:-
एक नाबालिग लडका के पानी में डुबने से मौत हो गई। दरअसल घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगदर्री का है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लडका सांतनु पैकरा आ0 जमुना पैकरा उम्र 14 वर्ष साकिन ग्राम बगदर्री बीते 27 मार्च दिन गुरुवार की सुबह घर से निकला था जो देर शाम रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन आस-पड़ोस में काफी खोजबीन किये। पता नहीं चला। 28 मार्च दिन शुक्रवार को नाबालिग लड़का गांव के डबरी के पानी में डुबे हुये मृत हालत में देखा गया। हादसे की इतिला थाने में दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल नाबालिग लड़के के शव को पानी से बाहर निकाल अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है मृतक लड़का कम बोलता एवं कम सुनता था तथा उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।

Related Articles

Back to top button