छत्तीसगढ़

CG – 90 लाख की लागत से तैयार पोलमी का आत्मानंद हाईस्कूल एक साल से ताले में कैद मूल्यांकन न होने से अटकी अंतिम किश्त हैंड ओवर नही होने से फंसा छात्रों का भविष्य पढ़े पूरी ख़बर

0 तत्कालीन सरपंच कार्यकाल में पूर्ण हो चुका काम.

0 जिला प्रशासन कब लेगा सुध.

कोरबा//सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेको प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ मामले पर प्रशासन की उदासीनता से छात्रों के सुनहरे भविष्य का पेंच फंस गया है। पोलमी में 90 लाख की लागत से एक वर्ष पूर्व तैयार स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल का नवनिर्मित भवन छात्रों के लिए नही खुल पा रहा है। मूल्यांकन नही होने से अंतिम किश्त की राशि जारी नही हुई है। जिससे भवन शिक्षा विभाग को हैंडओवर नही हो पाया है।

पाली जनपद के ग्राम पंचायत पोलमी में गत 2024- 25 में तत्कालीन सरपंच कार्यकाल में रेनोवेशन, प्रयोगशाला व कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण कार्य पंचायत द्वारा शुरू हुआ, जिसे पूर्ण हुए एक वर्ष हो चुका है, लेकिन भवन का मूल्यांकन न होने से अंतिम किश्त की राशि जारी नही हुई है। ऐसे में उक्त भवन शिक्षा विभाग को हैंडओवर नही हुआ है। इससे नया शिक्षा सत्र में यहां पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य अधर पर लटका हुआ है।

बता दें कि 16 जून से वर्तमान शिक्षा सत्र शुरू होने वाला है। स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल में प्रवेश के लिए छात्र- छात्राओं में उत्साह है, लेकिन 90 लाख से बना हाईटेक भवन ताले में बंद है और वर्तमान सत्र प्रयोगशाला और कम्प्यूटर कक्ष न मिलने से विज्ञान और कम्प्यूटर की पढ़ाई प्रभावित होगी। पालकों का कहना है कि एक तरफ स्वामी आत्मानंद स्कूलों को मॉडल बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 90 लाख खर्च करने के बाद भी बच्चे पुराने भवन में पढ़ने को मजबूर होंगे।

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते कहा कि भवन तैयार है तो सिर्फ एक मूल्यांकन के कारण सैकड़ो बच्चों का भविष्य क्यों दांव पर लगाया जा रहा है। कम्प्यूटर, लैब कक्ष बना है पर ताला लगा है। हमारे बच्चे प्रैक्टिकल कैसे करेंगे। सरकार ने पैसा दिया, भवन बना, फिर भी सुविधा नही मिल रही, प्रशासन भी इस ओर सुध नही ले रहा। पालकों की मांग है कि वर्तमान शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ताला खुलवाएं और हाईस्कूल प्रयोगशाला व कम्प्यूटर कक्ष छात्रों के लिए संचालित कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button