Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

प्रधानमंत्री मोदी का, मुख्यमंत्री यादव ने जन औषधि दिवस पर माना आभार, कहा- गरीबों की सस्ती दवाएं और सुलभ इलाज के लिए सराहनीय पहल…

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश समेत देश भर में खुले जन औषधि केंद्र नागरिकों के निरोगी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। इन केन्द्रों से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को कम दामों पर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने शुक्रवार 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई दूरदर्शी पहल के लिए उनका आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘दाम कम- दवाई उत्तम’ विजन का परिणाम है कि वर्तमान समय में गरीब नागरिकों को जन औषधि केंद्रों पर 50% से 80% सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में 15 हजार जन औषधि केंन्द्रों के माध्यम से देश के हर कोने में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध हो रही हैं। सस्ते दामों पर मिल रही दवाईयों ने न केवल नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया, अपितु उनकी घरेलू बचत को भी बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों को उचित स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button