आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुगली का हुआ शुभारंभ…छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तरीय वर्चुअल से किया शुभारंभ…

धमतरी नगरी विकास खंड के दुगली वनांचल क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित दुगली का छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग व्दारा 15 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के 515 नवीन पैक्स सोसायटी के गठन उपरांत वर्चुअल शुभारंभ दौरान औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।
इस दौरान सहकारिता विभाग व्दारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ किसान सदस्यों को आमंत्रित किया।
किसानों ने वर्चुअल शुभारंभ को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सुना।
कार्यक्रम दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी ने क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया इसके पूर्व दुगली क्षेत्र के किसान गट्टासिल्ली और डोंगाडूला सोसायटी से जुड़े थे जहां किसानों को किसान पंजीयन या क़ृषि ऋण के लिए दस से बीस किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ता था अब किसानो को दुगली में सहकारी समिति गठन से सुविधा प्रदान होगी।
इस दौरान रुमलाल नेताम अध्यक्ष सहकारी समिति डोंगाडूला,सुरेन्द्र राज ध्रुव समाज प्रमुख,लकेश्वरी नेताम सरपंच मुनाईकेरा,अर्जुन नेताम,मयाराम नागवंशी समाज प्रमुख,रामकुंवर मंडावी पूर्व सरपंच दुगली,बंशीलाल सोरी पूर्व जनपद सदस्य, तुलसीराम मंडावी पूर्व सरपंच कोलियारी, रामलाल तुमरेटी,बुधराम नेताम,कांशीप्रसाद,उमेन्द्र मरकाम,देवेन्द्र मंडावी,उत्तम नेताम,इन्दल नेताम,रामदास वट्टी,चिंताराम तुमरेटी,श्यामा चरण मंडावी,प्राधिकृत कार्यक्रम अधिकारी युगेश्वर साहू,कमलनारायण साहू प्रबंधक समिति डोंगाडूला,नारांत्तक साहू,नरहरि नेताम,जीवन लाल मरकाम,आसबती,संजय मरकाम,इन्दल नेताम, नारायण सिंह नागेश प्रबंधन दुगली,किसुन मंडावी,भुवन मरकाम, कुमार मरकाम,विकास नेताम,रविकांत नागवंशी,छन्नू मरकाम सहित किसान भाइयों की मौजूदगी रही।