छत्तीसगढ़

CG- सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश, इस मामले में हुआ था गिरफ्तार….

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक बंदी की आज सुबह लाश फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था। रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। नवंबर 2024 में फायरिंग की भी घटना हुईं थी। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button