CG – महासम्मेलन को लेकर राठौर समाज में बढ़ा जनउत्साह गांव-गांव पहुंच रही तैयारी समिति पढ़े पूरी ख़बर
CG - महासम्मेलन को लेकर राठौर समाज में बढ़ा जनउत्साह गांव-गांव पहुंच रही तैयारी समिति पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर 14 अगस्त को आयोजित होने वाले महासामाजिक सम्मेलन, भव्य बाइक रैली एवं राठौर गौरव भवन के भूमि पूजन को लेकर पूरे बिलासपुर जिले में सामाजिक उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आयोजन समिति लगातार गांव-गांव पहुंचकर समाजजनों से संवाद स्थापित कर रही है तथा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। समाज के प्रत्येक वर्ग में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह एवं सहभागिता देखने को मिल रही है।
पूर्व में ग्राम लिमतरा, भदौरा एवं गतौरा में सफल बैठकों के बाद जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए 21 जुलाई को ग्राम कौड़िया एवं राक तथा 22 जुलाई को ग्राम मस्तूरी एवं जयरामनगर में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में ग्रामीण पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं ने सहभागिता की।
बैठकों के दौरान आयोजन समिति ने 14 अगस्त को होने वाले महासम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा समाजजनों के समक्ष रखी। कार्यक्रम की तैयारियों, समाज की भागीदारी तथा आयोजन को अधिक भव्य एवं अनुशासित बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। इस दौरान भोजन व्यवस्था, टेंट, मंच, माइक एवं साउंड सिस्टम, डीजे, मंच संचालन, अतिथियों का चयन एवं आमंत्रण, स्वागत व्यवस्था, अनुशासन समिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
*बिलासपुर ग्रामीण सचिव और इस महा आयोजन के प्रवक्ता नागेंद्र कुमार राठौर ने बताया की*
महिलाओं के लिए पीले परिधान का सर्वसम्मत निर्णय..
बैठक के दौरान ग्राम मस्तूरी से श्री किशोर राठौर एवं उनकी टीम ने प्रस्ताव रखा कि महासम्मेलन के दिन समाज की माताएं, बहनें एवं बेटियां पीले रंग की साड़ी अथवा सलवार-सूट पहनकर कार्यक्रम में शामिल हों, जिससे मातृशक्ति की गरिमामयी एवं सांस्कृतिक उपस्थिति का भव्य प्रदर्शन हो सके। इस प्रस्ताव का सभी समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन किया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
ज्ञात हो कि पूर्व पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता, सफेद शर्ट अथवा सफेद टी-शर्ट को ड्रेस कोड निर्धारित किया जा चुका है। अब पूरे आयोजन में समाज के पुरुष सफेद एवं महिलाएं पीले परिधान में एकरूपता के साथ शामिल होंगी, जिससे सामाजिक एकता और अनुशासन की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी।
घर-घर पहुंचेगा महासम्मेलन का आमंत्रण..
ग्राम जयरामनगर की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि महासम्मेलन एवं भव्य बाइक रैली की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए घर-घर आमंत्रण स्वरूप पम्पलेट वितरित किए जाएंगे।समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान से आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होगी।
नशामुक्त आयोजन का लिया गया संकल्प..
बैठकों में समाजहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह घोषणा की गई कि 14 अगस्त के पूरे आयोजन के दौरान बिलासपुर जिले के राठौर समाज का प्रत्येक सहभागी धूम्रपान एवं मद्यपान से पूर्णतः दूर रहेगा। आयोजन को पूर्णतः अनुशासित, संस्कारित एवं नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। समाजजनों ने कहा कि यह आयोजन केवल सामाजिक सम्मेलन नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, अनुशासन और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी होगा।
*भूमि पूजन के बाद निकलेगी ऐतिहासिक बाइक रैली*
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा पार्क स्थित राठौर समाज के प्रस्तावित गौरव भवन परिसर में विधिवत भूमि पूजन से होगा। इसके पश्चात सभी समाजबंधु भगवान श्रीराम का ध्वज एवं समाज का गमछा धारण कर अनुशासित एवं भव्य बाइक रैली के रूप में ग्राम गतौरा स्थित आयोजन स्थल पहुंचेंगे। वहां विशाल महासामाजिक सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें समाज के विकास, शिक्षा, संगठन विस्तार तथा भावी योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का पारंपरिक सम्मान एवं अभिनंदन भी किया जाएगा।
गांव-गांव पहुंच रही आयोजन समिति..
बैठकों में ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह राठौर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, महामंत्री राजेंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष इंजी. नवनीत सिंह राठौर तथा सह सचिव राकेश राठौर ने समाजजनों को आयोजन की संपूर्ण जानकारी दी और अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
ग्राम रांक की बैठक में कुंवर सिंह राठौर, लखेश्वर लाल राठौर, सुरेश कुमार राठौर, संजय राठौर, जयप्रकाश राठौर, रामपाल राठौर, अशोक राठौर, पंकज प्रताप राठौर, हर गोपाल राठौर, रघुवीर राठौर, विजेंद्र राठौर, धर्मवीर राठौर, राजाराम राठौर, अजय राठौर, रामलाल राठौर, राजेश कुमार राठौर, रामेश्वर राठौर और नंद किशोर राठौर सहित ग्राम के बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे
ग्राम कौड़िया की बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र राठौर, शैल राठौर, खंभन राठौर, लक्ष्मी राठौर, तेजराम राठौर, सुखनंदन राठौर, गणेश राठौड़, राकेश राठौर, रघुनाथ प्रसाद राठौर, मनोज कुमार राठौर, रूपचंद राठौर, नरेंद्र कुमार राठौर, वेद लाल राठौर, अशोक राठौर, युगल राठौर, प्रवीण राठौर, ओमकार राठौर, विजय राठौर, अरुण राठौर, चंद्रहास राठौर, बिरजू राठौर, जयकुमार राठौर, हर प्रसाद राठौर, दीपक राठौर, राजेंद्र राठौर, सूर्य प्रकाश राठौर, लेखराम राठौर, शिवराम राठौर, हलधर राठौर, सूर्य प्रकाश राठौर, नर्मदा राठौर चतुर राठौर आनंद राठौर सहित ग्राम के बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे
ग्राम मस्तूरी की बैठक में प्रमुख रूप से शिवफल राठौर,कन्हैया राठौर,श्रवण राठौर,अशोक राठौर,रामेश्वर राठौर, संतोष राठौर, धीरेन्द्र राठौर, किशोर राठौर, अमित राठौर, नागेंद्र कुमार राठौर के साथ बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे
ग्राम जयरामनगर की बैठक में भी समाज से दिनेश कुमार राठौर, प्रफुल्ल कुमार राठौर, सुरेंद्र राठौर, राजकुमार राठौर, लक्ष्मी प्रसाद राठौर, गणेश प्रकाश राठौर, शत्रुघ्न प्रसाद राठौर, राघवेन्द्र राठौर आदि वरिष्ठजन, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के अंत में समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि 14 अगस्त का महासम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राठौर समाज की एकता, अनुशासन, संस्कृति और सामाजिक जागरण का ऐतिहासिक पर्व होगा, जिसमें बिलासपुर जिले से अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ेगा।




