छत्तीसगढ़

Raipur-Mumbai New Flight: हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रायपुर-मुंबई के बीच जल्द उड़ान भरेगी नई फ्लाइट,जाने टाइमिंग

रायपुर से मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर 1 फरवरी से चौथी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई उड़ान दोपहर के समय चलेगी, जो व्यापारियों, छात्रों और मेडिकल यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी होगी। इस नई उड़ान से यात्रियों को समय का नया विकल्प मिलेगा और किराए में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इंडिगो की चौथी फ्लाइट 1 फरवरी से
दरअसल, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानों की मांग हमेशा अधिक रहती है। ऐसे में एयरलाइंस यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार शेड्यूल बढ़ा रही हैं।

इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह 1 फरवरी 2026 से रायपुर-मुंबई रूट पर चौथी फ्लाइट शुरू करेगी। इससे यात्रियों को यात्रा का एक और विकल्प मिलेगा, साथ ही सीटें बढ़ने से किराए पर भी सकारात्मक असर होगा। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलेगी।

नई फ्लाइट का टाइमिंग
जानकारी के अनुसार इंडिगो की नई उड़ान दोपहर के समय संचालित होगी। जिसको लेकर इंडिगो ने शेड्यूल जारी किया है। जो इस प्रकार है…

फ्लाइट 6E 2283

नवी मुंबई प्रस्थान: 12:50 PM
रायपुर आगमन: 2:35 PM
फ्लाइट 6E 2284

रायपुर प्रस्थान: 3:05 PM
मुंबई आगमन: 5:05 PM

Related Articles

Back to top button