छत्तीसगढ़

भक्ति और आस्था से गूंजा रामनगर  शिवपुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा,शिव-पार्वती बने आकर्षण का केंद्र

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के रामनगर में इस वर्ष भी भक्ति और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। यहां शिवपुराण महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है। आयोजन के तहत शुक्रवार, 10 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। डीजे, नगाड़े और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनियों से रामनगर, रामपुर रूनियाडीह, सरस्वतीपुर की गालियां की गलियां गुंजायमान हो उठीं।

कलश यात्रा का शुभारंभ रामनगर स्टेडियम ग्राउंड से हुआ। यात्रा रामपुर, सरस्वतीपुर मार्ग होते हुए रुनियाडीह स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के पास पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने रेड नदी से जल भरकर विधि-विधान से पूजन किया और पुनः कलश लेकर रामनगर स्टेडियम ग्राउंड लौटे। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं सिर पर कलश लिए भक्ति गीतों पर झूमती हुई आगे बढ़ीं।

यात्रा में शिव-पार्वती का रूप धारण किए स्थानीय कलाकार मुख्य आकर्षण बने रहे। बच्चों और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस दिव्य आयोजन की यादें संजोईं। यात्रा में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।

कथा आयोजन के मुख्य जजमान के रूप में दौलत जायसवाल – आशा जायसवाल, सुरेश जायसवाल – संगीता जायसवाल, राहुल जायसवाल – रश्मि जायसवाल,उमाशंकर जायसवाल – किरण जायसवाल,राजकुमार कुशवाहा- नीला देवी,मानिकचंद प्रजापति- सीता प्रजापति, सुरेश जायसवाल- संगीता जायसवाल,अली प्रजापति- भुनेश्वरी प्रजापति,गंभीरा प्रजापति- गंगोत्री प्रजापति माणिकचंद- सीता प्रजापति शामिल है।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कथा आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 11 अक्टूबर से महात्म्य कथा और शिवलिंग पूजा के साथ होगा। इसमें श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य विनायकांत त्रिपाठी कथा वाचक द्वारा शिवपुराण की अमृतवाणी का रसपान कराया जाएगा। आयोजन स्थल को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

आपको बता दे कि पिछले वर्ष यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और पूरा रामनगर भक्ति रंग में रंग गया था। इस वर्ष भी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

समिति ने बताया कि कथा का समापन शिव विवाह, गणेश जन्मोत्सव, कार्तिकेय चरित्र , गणेश जन्मोत्सव, नंदी अवतार , हनुमान जन्मोत्सव, द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव के साथ कथा विश्राम किया जाएगा। वही प्रतिदिन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

रामनगर में चल रहे इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया है। श्रद्धालु “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है।

इस संपूर्ण आयोजन में गणेश जायसवाल,राहुल जायसवाल,हुपेश कुमार प्रजापति, शिवप्रसाद सिंह,अमन जायसवाल ओमप्रकाश कुशवाहा,पिंटू शर्मा, मृत्युंजय, जायसवाल, संगीता – रोहित प्रताप सिंह,रुकमणि सिंह,बिजेंद्र सिंह( पप्पू),दिनेश प्रजापति, दीपेश कुशवाहा,सतीश जायसवाल,मनोहर सिंह ,नार सिंह,संतोष पावले,दुर्गा सिंह,कुंजल प्रजापति,मंधारी सिंह ,संजय मानिकपुरी,राजू यादव,तुलेश्वर प्रजापति,प्रमोद प्रजापति,डाक्टरप्लास,गोवर्धन केवट,बृजेश केवट,लाखों चंद ,रज्जू सिंह,उदय दास, एवं गणेश समिति के सभी सदस्य के  द्वारा कथा आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था और सेवा कार्यों की जिम्मेदारी संभाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button