छत्तीसगढ़

CG – LLB की छात्रा से दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर पिछले 5 सालों से दे रहा था घटना को अंजाम, फिर जो हुआ….आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले 5 वषों से शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़िता छात्र की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम संदीप एक्का है।

पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर (31 वर्ष) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 23 मार्च 2021 को आरोपी ने युवती को मिलने के बहाने पत्थलगांव बुलाया। वहां आरोपी ने उसे स्कॉर्पियो में घुमाने के बाद घर छोड़ने का बहाना बनाया और रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 26 फरवरी को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार कर दिया और कहीं अन्यत्र सगाई कर ली।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button