छत्तीसगढ़

CG – शांति नगर वार्ड क्रमांक – 25 में बारिश का पानी नालियों में जमा न हो, इस समस्या को लेकर नगर पालिका निगम के आयुक्त एवं निगम अधिकारी के साथ वार्ड पार्षद ने किया निरीक्षण…

शांति नगर वार्ड क्रमांक – 25 में बारिश का पानी नालियों में जमा न हो, इस समस्या को लेकर नगर पालिका निगम के आयुक्त एवं निगम अधिकारी के साथ वार्ड पार्षद ने किया निरीक्षण

जगदलपुर। जगदलपुर के शांति नगर वार्ड क्रमांक – 25 में बारिश का पानी नालियों में भर जाने की समस्या को लेकर वार्ड में नगर पालिका निगम के आयुक्त एवं निगम अधिकारी के साथ वार्ड पार्षद ने किया निरीक्षण।

पार्षद जोयस्टीन भवानी ने कहा कि शांति नगर वार्ड क्रमांक – 25 में बारिश का पानी नालियों में ना भरें। पहले से हम नगर पालिका निगम के आयुक्त एवं निगम अधिकारी के साथ निरीक्षण कर रहे हैं ताकि वार्डवासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

आपको बता दें कि वार्ड पार्षद ने वार्डवासियों का हाल – चाल जाना। उनकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की बात कहीं। वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद किया।

वार्डवासियों ने कहा कि हमारी पार्षद इस तरह होना चाहिए जो कि हमारी हर बात मानती है और हम सबको समझती है।

इस निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद, नगर पालिका निगम के आयुक्त एवं निगम अधिकारी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button