Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिजली बिल से राहत, श्री देवाशीष तिवारी को मिली बड़ी सुविधा: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता, अब आ रहा बिजली बिल शून्य…

रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के इस अभियान ने लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम बढ़ाया है।

इसी क्रम में जांजगीर शहर के निवासी श्री देवाशीष तिवारी ने इस योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। पहले हर माह बिजली बिल के रूप में हजारों रुपये खर्च करने वाले श्री तिवारी अब पूरी तरह बिजली बिल मुक्त हो गए हैं। उनके घर की संपूर्ण ऊर्जा आवश्यकताएं अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं।

इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से अनुदान का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे सोलर पैनल की स्थापना का कुल खर्च काफी कम हो गया। पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया, तकनीकी सहयोग और समय पर क्रियान्वयन के कारण यह योजना आम नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और भरोसेमंद सिद्ध हो रही है।

श्री तिवारी ने बताया कि पहले हर महीने भारी बिजली बिल परिवार के बजट पर अतिरिक्त भार डालता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से वे पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक बचत का माध्यम बनी है, बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार और पर्यावरण संरक्षण में भी प्रभावी योगदान दे रही है।

Related Articles

Back to top button